Thursday, October 15, 2026
22.8 C
Bhopal

सैलरी नहीं मिलने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा

भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा पर स्थित टावर पर एक युवक चढ़ गया। करीब 80 फीट की ऊंचाई पर युवक को चढ़ा देख आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाया। थाना प्रभारी घूमेंद्र सिंह ने माइक के माध्यम से उससे बात की।

तब उसने मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी के इरादे से टावर पर चढ़ने की बात स्वीकार की। समझाइश देने के बाद करीब 15 मिनट में युवक उतरने के लिए राजी हो गया। तब नगर निगम की लिफ्ट में बैठाकर उसे उतारा गया।

एसीपी अनीता प्रभा शर्मा ने बताया कि विनोद कुमार तेजी पिता नर्मदा प्रसाद तेजी निवासी भदभदा घाट बस्ती प्राइवेट गार्ड की नौकरी करता था। मालिक ने बीते दो महीने की सैलरी 16 हजार रुपए नहीं दी है। इसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

पुलिस ने उसे आश्वासन दिलाया है कि मालिक से बात करने के बाद यदि सैलरी रोकने की बात सही पाई जाती है तो उसे दिलाया जाएगा। तब युवक टावर से उतरने के लिए तैयार हो गया।

मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई

युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान दर्जनों लोग टावर पर चढ़े युवक की वीडियो शूट करते रहे।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img