Thursday, May 14, 2026
31.1 C
Bhopal

व्यापारी को गोली मारने वाला शूटर पकड़ा गया

ग्वालियर के चीनौर में पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारने वाले एक बदमाश को चीनौर थाना पुलिस ने मऊछ के जंगल से गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बदमाशों को पांच दिन पहले मुरार थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण कांड में राजीनामा न करने पर फायरिंग के मामले में पकड़ा था।

उसी दिन बदमाशों ने मुरार में वारदात करने के बाद चीनौर में आकर पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारी थी। इस मामले में अब दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पकड़े गए बदमाश सभी हिस्ट्रीशीटर हैं और गैंगस्टर हरेंद्र राणा से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

रास्ता रोककर गाली-गलौज की, फिर की फायरिंग

एसडीओपी भितरवार जितेंद्र नगाइच ने बताया कि चीनौर थाना क्षेत्र निवासी भुवनेश तिवारी पुत्र ब्रजभूषण तिवारी पेट्रोल पंप संचालक हैं। दो जनवरी की शाम करीब पौने सात बजे भुवनेश और उनके भाई मनोज तिवारी किसी काम से जा रहे थे। तभी नीरज राणा, प्रिंस राणा, गोलू उर्फ विवेक उर्फ जुल्मी राणा, सुमित राणा, विराट और पंकज सिंह जाट ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज की और फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग में एक गोली मनोज तिवारी को लगी और एक गोली भुवनेश तिवारी के कनपटी के पास से निकल गई। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

मुरार थाना पुलिस ने चार दिन पहले इस वारदात में शामिल नीरज राणा, प्रिंस राणा और गोलू उर्फ विवेक उर्फ जुल्मी राणा को गिरफ्तार किया था। हालांकि, सुमित, विराट और पंकज तब भी फरार थे। इनकी तलाश की जिम्मेदारी चीनौर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह घुरैया को सौंपी गई थी।

घर पहुंचने से पहले दबोचा

शुक्रवार सुबह चीनौर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुमित अपने घर आ रहा है। इस पर पुलिस ने हाईवे और जंगल के रास्तों पर जवान तैनात कर दिए। जैसे ही सुमित मऊछ के जंगल में पहुंचा, पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किया।

शहर में तीन आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस इससे पहले तीन आरोपियों जुल्मी जाट, प्रिंस और नीरज राणा को मुरार थाना पुलिस ने पकड़ा था। 1 जनवरी की रात बदमाशों ने मुरार के आजाद नगर में एक नाबालिग लड़की के घर पर फायर किया था।

जुल्मी उर्फ विवेक राणा पर अपहरण का मामला चल रहा है। इसी मामले में राजीनामा नहीं करने पर उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने तीनों बदमाशों का सड़क पर एक तरह से जुलूस निकाला था। पैदल घटना स्थल पर ले गए थे।

इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालक व सरपंच पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को चीनौर थाना पुलिस ने मऊछ घाटी के जंगलों से दबोचा है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में शामिल तीन आरोपी कुछ दिन पहले मुरार में पकड़े गए थे।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img