Thursday, October 15, 2026
29.2 C
Bhopal

टीचर ने इतना पीटा कि पैरों की चमड़ी निकली

भोपाल के एक निजी स्कूल में टीचर ने 11वीं के छात्र को इतना पीटा कि उसके दोनों पैरों की चमड़ी निकल गई। छात्र का कहना है कि टीचर ने उसके पैरों पर फुटबॉल के शूट की तरह मारा। लगातार लात मारी।

छात्र के परिजन ने जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी शिकायत की है। जिस पर जांच समिति बनाई गई है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने तो इस घटना की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया है।

छात्र की पिटाई की ये मामला गुरुवार को तलैया क्षेत्र के सेंट माइकल स्कूल का है।

पीड़ित छात्र ने कहा कि

अबान सर ने शूज से मारा है। जब मैं वहां खड़ा था, तब वह मुझे फुटबॉल के शूट की तरह मार रहे थे। मेरे दोस्त से मेरी लड़ाई हो गई थी, इसलिए मुझे मारा है। पहले भी मेरी पिटाई हुई है। मगर ऐसी कभी नहीं हुई है।

फुटबॉल की तरह लातों से मारा पीड़ित छात्र के मामा मोहम्मद अय्यूब ने बताया कि अबान सर ने फुटबॉल की तरह लातों से मारा है। जिसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई है। शिकायत में पीड़ित के मामा ने बताया कि ‘मेरा भांजा सेंट माइकल स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। 9 जनवरी की सुबह 8:30 बजे स्कूल परिसर में एक अन्य छात्र के साथ उसका विवाद हो गया था। अबान सर को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने भांजे की पिटाई कर दी।

पीड़ित के मामा ने बताया कि ‘टीचर के जूतों की चोट से भांजे की पिंडलियों की चमड़ी निकल गई। खून बहने लगा। जब वह घर पहुंचा, तो उसने पूरी घटना परिवार को बताई। भांजा मानसिक रूप से बेहद परेशान था, चोट के कारण वह कांप भी रहा था। पिटाई की ये घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हुई है।’

जिला शिक्षा अधिकारी ने बनाई जांच समिति इस घटना की शिकायत छात्र के परिवार ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से की है। साथ ही छात्र को आई चोट का वीडियो भी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत जांच समिति का गठन किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने कहा-

बच्चे के साथ जो मारपीट हुई है। यह वीडियो मैंने अभी देखा। यह सेंट माइकल स्कूल का प्रकरण है। इसके लिए हमने जांच कमेटी गठित कर दी है, जांच पूरी होते ही संबंधितों के खिलाफ नियामानुसार कार्रवाई की जाएगी

प्रिंसिपल को घटना की जानकारी ही नहीं है सेंट माइकल स्कूल के प्रिंसिपल सतेंद्र सिंह ने बताया कि मुझे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, मैं पता करवाऊंगा, उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img