Thursday, October 15, 2026
29.2 C
Bhopal

धार्मिक आयोजनों में चोरी करने वाली महिला गैंग पकड़ाई

भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने की चेन सहित घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। महिला चोरों ने हाल ही में शहर में जैन समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह में नौ सोने की चेन चोरी की थीं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की चेन बरामद कर ली है।

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान अंजली 30 साल, नगमा नायडू 30 साल, ज्योति गोला 35 साल, मधु नायडू 30 साल सभी अम्बेडकर नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.25 लाख रुपए कीमत की लूटी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त 12 लाख रुपए कीमत की मारुति कार जब्त की है।

8 जनवरी को दर्ज की गई थी एफआईआर

कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि प्रेमलता यादव निवासी कोहेफिजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 जनवरी की शाम करीब 6.30 बजे घर से लालघाटी जा रही थी। इस दौरान भूत बंगले के पास एक महिला आई और पंचवटी का पता पूछा। उसके साथ आई अन्य महिलाओं ने मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरे गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुलासा

टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर गांधी नगर से आरोपियों को वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरोह का एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अंजली सिंह, नगमा नायडू, ज्योति गोला और मधु नायडू निवासी अम्बेडकर नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने महिला से चेन लूटना बताया।

धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहती हैं

आरोपी देशभर के जिलों और राज्यों में भागवत कथा, जुलूस, धार्मिक आयोजन, मंदिर प्रोग्राम में चोरी करते हैं। पुलिस आरोपियों से शहर में अन्य धार्मिक आयोजन में धार्मिक स्थलों पर हुई चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने ओडिशा, दिल्ली, धार, सहित अन्य जिलों और राज्यों में भी वारदात को अंजाम देना बताया। आरोपियों से पहले से आपराधिक रिकॉर्ड हैं।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img