Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

रीवा में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता और भाई शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को संदेही बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घरवालों ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी, शनिवार दोपहर मोहल्ले वालों काे जानकारी लगने पर सभी मौके पर पहुंचे। इस दौरान दीवार पर खून के छींटे नजर आए। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता अर्जुन साकेत और भाई संजय साकेत को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शव को ठिकाने लगा रहे थे पिता-भाई

जानकारी के अनुसार, रीवा के निपनिया निवासी सनी साकेत (25) का शनिवार को अपने ही घर में खून से लथपथ शव मिला। युवक के पिता अर्जुन साकेत और भाई संजय साकेत उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत तक ले गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को देख लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान दीवार पर खून के छींटे नजर आए। घर के पीछे धारदार कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े मिले हैं। वहीं घटना स्थल से सबूत मिटाने का प्रयास भी किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

टीआई बोले- जल्द करेंगे खुलासा

पुलिस ने फिलहाल सनी साकेत के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। और संदेह के आधार पर पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img