Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

सीएम बोले-डेढ़ करोड़ युवा देंगे प्रदेश के विकास को नई दिशा

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा शक्ति मिशन लॉन्च करेगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा‍ है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवा विकास को गति प्रदान करेंगे। मध्यप्रदेश, देश और दुनिया का सबसे युवा प्रदेश है। हमारा प्रयास है कि युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत प्रदेश के जो युवा आईटी एवं अन्य व्यवसायिक योग्यता रखते हैं, उन्हें उनकी क्षमता, योग्यता और दक्षता के आधार पर प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 16 जनवरी को शहडोल में 7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने वाली है। अभी तक 6 इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में चार लाख करोड़ से अधिक के निवेश करार हुए हैं। इससे तीन लाख लोगों को रोजगार प्राप्त होंगे।

युवा शक्ति मिशन में महिलाओं की भूमिका को भी प्रभावशाली बनाने के लिए विशेष महत्व दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि महिला और पुरुष सभी युवा शक्ति को काम मिले, इसके लिए युवा शक्ति मिशन लॉन्च करने के बाद लाड़ली बहनों के खातों में जनवरी माह की राशि अंतरित की जाएगी। यह राशि शाजापुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा 16 जनवरी को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सभी विभाग रोजगार की संभावनाओं के आधार पर निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने-अपने विषय-विशेष पर प्रेजेंटेशन देंगे।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img