Thursday, October 15, 2026
20.7 C
Bhopal

पीसीसी चीफ पटवारी बोले- नाक रगड़कर माफी मांगें शाह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि बीजेपी को संविधान गौरव दिवस मनाने की बजाय पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए। बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी और आरएसएस ने कई बार संविधान बदलने की बात कही और इसकी कोशिश भी की है। इसलिए गौरव दिवस के बजाय पश्चाताप दिवस मनाना चाहिए। पटवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब का अपमान किया है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

पटवारी ने अपने निवास पर मीडिया से चर्चा में कहा कि देश के सभी संतों ने एक ही बात कही है कि देश मोहब्बत का है। यही काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। जनता ने कांग्रेस को विपक्ष का जनादेश दिया है। हम विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने जो वादे किए उन्हें सीएम मोहन यादव पूरे नहीं कर रहे।

25 जनवरी तक महू यात्रा की तैयारी करेंगे कांग्रेस जन

पटवारी ने कहा कि 17 जनवरी तक ब्लाक, 20 जनवरी तक मंडल की मीटिंग होगी और 25 जनवरी तक संविधान से प्यार करने वाले सभी लोग इसके लिए जुटने की तैयारी करेंगे। एक लाख से अधिक लोग 27 जनवरी को महू में संविधान बचाने के लिए जुटेंगे। इसके लिए जिला और संभाग के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और वे सभी इसकी जिम्मेदारी निभाएंगे। पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के दौरान चुनाव आयोग को तोते का नाम दिया गया है। विधायक और सांसद जैसे पवित्र पदों को बेचने खरीदने का काम किया गया है। ऐसे में राहुल गांधी ने संविधान को बचाने के लिए लड़ाई शुरू की है। आरएसएस और बीजेपी ने समय-समय पर आरक्षण पर सवाल उठाए और चुनौती खड़ी की है। पटवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोची समझी साजिश के अंतर्गत अंबेडकर…. अंबेडकर… अंबेडकर वाली बात कही थी।

केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा होने तक चलती रहेगी कांग्रेस की लड़ाई

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश के गरीब, मजदूर, एससी-एसटी की लड़ाई लड़ने और उनके विकास का काम किया है। बीजेपी देश को तोड़ने के लिए जाति, धर्म के नाम पर बीज बो रही है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा की यह लड़ाई तब तक चलती रहेगी जब तक कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं दे देते हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि 27 जनवरी को महू में एक विशाल रैली निकाली जाएगी। सबका सम्मान, सबके अधिकार, सबकी अभिव्यक्ति ही कांग्रेस की राय है। कांग्रेस हमेशा ही आम जनता के लिए खड़ी है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img