Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

33 साल की महिला से रेप

ग्वालियर में एक महिला होटल कर्मचारी के साथ रेप का मामला सामने आई है। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही महिला को एक बदमाश ने जान से मारने की धमकी देकर गेस्ट हाउस ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मौका पाकर पीड़िता वहां से भाग निकली, लेकिन आरोपी ने रास्ते में उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर थाना क्षेत्र की निवासी 33 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह एक होटल में कर्मचारी है। दिसंबर में रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय एक होटल के सामने रिठौरा निवासी भूपेंद्र मावई (पुत्र राजकुमार मावई) बाइक से पहुंचा। परिचित होने के कारण उसने महिला को साथ चलने को कहा। जब महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला उसकी बाइक पर बैठ गई।

आरोपी ने उसे पड़ाव इलाके के गेस्ट हाउस ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। सुबह करीब चार बजे जब आरोपी बाथरूम गया, तो पीड़िता किसी तरह भाग निकली।

आरोपी ने रास्ते में पकड़ा और मारपीट की

पीड़िता के गेस्ट हाउस से भागने की भनक लगते ही भूपेंद्र ने उसका पीछा किया और रास्ते में उसे पकड़कर मारपीट की। उसने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने किसी से कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ग्वालियर थाना पुलिस के मिर्जा आसिफ वेग ने कहा

पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि आरोपी अभी जेल में है।

Hot this week

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

Topics

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img