Thursday, October 15, 2026
25.1 C
Bhopal

ग्वालियर पुलिस के हाथ लगे 3 बदमाश

ग्वालियर में वारदातों को अंजाम देने आए तीन बदमाशों को पुरानी छावनी और गोला का मंदिर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। दोनों कार्रवाई शुक्रवार रात की है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस अब पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पता लगा रही है कि यह हथियार कहां से लिए थे और उनके टारगेट पर कौन थे। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

गोला का मंदिर पुलिस ने पकड़ा एक बदमाश

टीआई गोला का मंदिर हरेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम के साथ इलाके में पैदल भ्रमण कर रहे थे। जब पुलिस टीम पिंटो पार्क स्थित पानी की टंकी के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस टीम ने पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया। कट्टा मिलते ही युवक को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपी श्याम सिंह पुत्र परमाल सिंह गुर्जर निवासी गायत्री विहार कालोनी पिंटो पार्क का दो दिन पहले सालों से विवाद हुआ था। इससे पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के लिए कट्टा लेकर घूम रहा था।

एक्टिवा पर मिले दो बदमाश, कट्‌टा मिला

पुरानी छावनी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों को कट्टा सहित कृष्णा नगर पहाड़िया से पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश एक्टिवा से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

पुरानी छावनी थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया ने बताया-

रात को वह पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए कृष्णा नगर पहाड़ी पहुंची तो दो युवक एक्टिवा पर दिखाई दिए, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। जिनका पुलिस ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की तलाशी ली तो उनके पास से एक कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने कट्टा बरामद होते ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनकी पहचान करन बाथम उर्फ हिंगी पुत्र पूरन बाथम निवासी मंगलेश्वर मंदिर के पीछे शेरा वाली माता मंदिर के पास व दूसरे की पहचान करन बाथम उर्फ हर्ष पुत्र रमेश बाथम निवासी लधेड़ी के रूप में हुई। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है कि वह किस वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img