Wednesday, October 14, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल में आयुष का टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी:1.25 करोड़ रुपए हड़पे

भोपाल में आयुष विभाग में 60 करोड़ रुपए का टेंडर दिलाने के नाम पर सिक्योरिटी कंपनी के संचालक से सवा करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। आयुष विभाग में संविदा पर पदस्थ महिला कर्मचारी पर ठगी का आरोप है। महिला ने मृत पिता के खाते में 15 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से लिए थे। 1.15 करोड़ रुपए कैश लिए गए थे।

थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान ने बताया कि बिलखिरिया निवासी धर्मवीर सिंह सेंगर सिक्योरिटी कंपनी और मैन पावर सप्लाई का काम करते हैं। उनका यह काम प्रदेशभर में फैला हुआ है। 2023 में वह किसी काम से सतपुड़ा भवन आए थे। यहां उनकी मुलाकात आयुष विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी प्रगति श्रीवास्तव से हुई थी।

धर्मवीर सिंह का अक्सर यहां आना-जाना लगा रहता था। इसलिए उनकी प्रगति से अच्छी पहचान हो गई। इस बीच आयुष विभाग ने मैन पावर सप्लाई के लिए 60 करोड़ का टेंडर जारी किया। टेंडर लेने के इच्छुक धर्मवीर ने प्रगति से सेंटिंग जमाने को कहा। इसके एवज में प्रगति ने सवा करोड़ रुपए की मांग रखी। 15 लाख रुपए प्रगति ने पिता के खाते में मंगवाए।

बाकी 1.10 करोड़ रुपए 11 अक्टूबर को कैश लिए। शॉर्ट लिस्ट में धर्मवीर का नाम आया, लेकिन टेंडर धर्मवीर को नहीं मिल सका। टेंडर न मिलने पर धर्मवीर सिंह ने रकम वापस मांगी। पिछले सवा साल से महिला बहाने बना रही थी। इसके बाद धर्मवीर सिंह ने थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img