Wednesday, October 14, 2026
21.8 C
Bhopal

इंदौर में 75 लाख की चोरी की गाड़ियां बरामद

चोरी की गाड़ियां बेचने वाले शातिर गिरोह को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक गाड़ी और दूसरे राज्यों की 6 गाड़ियां बरामद हुई हैं। कुल 75 लाख रुपए की इन गाड़ियों के साथ चार आरोपियों को पकड़ा गया है। सभी आरोपी पेशे से मैकेनिक हैं।

डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर, राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार संदिग्ध लोग चोरी की गाड़ियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। ये गाड़ियां राधिका कुंज कॉलोनी स्थित एक गैरेज के पास खड़ी थीं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ा।

ये है पकड़ाए आरोपी पकड़ाए आरोपियों में वसीम खान पिता अब्दुल रसीद 40 निवासी स्वर्ण बाग कॉलोनी, मितुल उर्फ अक्षय पिता नितीश डेविड 40 साल निवासी गोल्डन फॉर्म सोसाइटी निरंजनपुर देवास नाका इंदौर, अमजद पिता अहमद खान 42 निवासी पाटनीपुरा मुगादम का चाल, आफताब पिता अकतर खान 33 निवासी गौहर नगर खजराना है।

इनके पास से 7 चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें अर्टिगा, फॉरच्यूनर, एक्सेंट, आई-10, स्विफ्ट टूर, नेक्सॉन और बलेनो शामिल हैं। इन गाड़ियों की कुल कीमत करीब 75 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ये गाड़ियां चोरी की और अमानत में खयानत वाली भी है। ये गिरोह पिछले एक साल से सक्रिय है।

पूर्व में पकड़ाए आरोपी से कनेक्शन

डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि गिरोह का कनेक्शन पहले पकड़े गए आरोपी सन्नी उर्फ शुभम नागर से भी जुड़ा है। सन्नी को एनडीपीएस एक्ट के तहत एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ तेजाजीनगर थाने में गाड़ियों की हेराफेरी का केस दर्ज है। उसने एक नेक्सॉन गाड़ी आरोपियों को बेचने के लिए दी थी, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों ने गाड़ियां उज्जैन और सांवेर में बेची थी, जहां से गाड़ियां बरामद की गई है।

चोरी की गाड़ियों का शेप बदलकर बेचते थे

डीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि ये जानकारी भी मिली है कि कुछ लोग बैंक से गाड़ी फाइनेंस कराई और बैंक के फाइनेंस का पैसा ना देना पड़े और इन गाड़ियों को किसी ओर को बेच दिया। बैंकों की ऐसी गाड़ियों को ये आरोपी किसी को बेच दिया करते थे। यहां ये गैरेज संचालित हो रहा था, वह वसीम का है। ये आरोपी गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर को भी खराब कर देते थे। ताकि उसकी पहचान ना हो सके। इसके अलावा ये गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल लेते थे और यहां तक की गाड़ियों के शेप तक बदलकर बेच दिया करते थे। आरोपियों ने फॉरच्यूनर गाड़ी पर वेस्ट बंगाल की नंबर प्लेट लगा दी थी। ये जानकारी भी सामने आई है कि ये गाड़ियां बाहर की थी, जिन्हें यहां लाकर बेचा जा रहा था। इन सभी गाड़ियों के मालिकों की जानकारी निकाली जा रही है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img