Wednesday, October 14, 2026
23 C
Bhopal

30 और कंपनियां की लीज होगी रद्द

पिछले साल 6 अक्टूबर को भोपाल के बगरोदा में एक फैक्ट्री से 1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई थी। इसके बाद पुलिस और एमपी औद्योगिक विकास निगम ने कंपनी को नोटिस भेजा। नियमानुसार, 60 दिन में जवाब देना जरूरी था। कंपनी ने 15 दिन पहले जवाब दिया। इसके बाद फैक्ट्री की लीज निरस्त कर दी गई।

अब 30 और फैक्ट्रियों की लीज रद्द की जाएगी। इन कंपनियों को भी नोटिस दिया गया था। जांच में पाया गया कि प्लॉट दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल हो रहे थे। 60 दिन का समय पूरा होने के बाद इन पर कार्रवाई होगी।

गोविंदपुरा, मंडीदीप के बाद बगरोदा भोपाल का तीसरा सबसे बड़ा इंडस्ट्री एरिया है। गोविंदपुरा में 1100 फैक्ट्रियां हैं, मंडीदीप में 550 कंपनी है, बगरोदा में कुल 423 प्लॉट हैं, इनमें से 350 पर स्ट्रक्चर तैयार है। लेकिन 150 प्लॉट पर ही कंपनियां नियमित रूप से काम कर रही हैं। एमपीआईडीसी ने ड्रग मामले के बाद सभी कंपनियों की जांच करवाई। इसमें 30 कंपनियां तय मापदंड से अलग काम करती मिली थीं।

इस कानून का उल्लंघन हो रहा

  • नियमों के मुताबिक, लीज पर दी जगह को किराए पर नहीं दिया जा सकता है। जिस काम के लिए प्लॉट लिया गया, उसके अलावा दूसरे काम किए जा रहे हैं। यह लीज अनुबंध का उल्लंघन है।
  • लीज ट्रांसफर कराने के लिए एमपीआईडीसी से अनुमति लेना जरूरी होता है। जबकि बताया जा रहा है कि इस मामले में कोई सूचना नहीं दी गई है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img