Wednesday, October 14, 2026
26.1 C
Bhopal

एमडी ड्रग के साथ पकड़ाया बदमाश

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग और 1 किलो चरस वही 3 किलो से अधिक गांजा मिला है। पूछताछ के बीच आरोपी ने बताया है कि वह इसे बाहर के राज्यों से लाता था। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच ने मोहसिन उर्फ छगन भाई पुत्र इकबाल मंसूरी को गिरफ्तार किया है, जो धार के पास का निवासी है। वही दूसरे साथी का नाम शहबाज पुत्र शहजाद निवासी श्रीनगर कॉलोनी धार है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 102 ग्राम एमडी ड्रग, 1 किलो 46 ग्राम चरस 3 किलो 882 ग्राम गांजा करीब अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 12 लाख के लगभग मिले है।

मोहसिन आदतन अपराधी है उसके खिलाफ धार में मारपीट, लड़ाई झगड़े,मारपीट जान से मारने की धमकी सहित 6 मामले दर्ज है। आरोपी क्राइम ब्रांच के एक प्रकरण नंबर 140/24 NDPS एक्ट के अपराध में पहले से फरार चल रहा है आरोपी शाहबाज निवासी धार के खिलाफ भी जिला धार में अपराध है। वह भी अपराध नंबर 07/25 NDPS एक्ट के अपराध मैं फरार चल रहा था। आरोपी पूर्व में पीओ पी का काम करता था उसके बाद तस्करी करने लगा ।

गांजे के साथ पकड़े गए दो आरोपी

एरोड्रम पुलिस ने हीरानगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान बलिहारी उर्फ बल्लू (पुत्र सीलम सोलंकी, निवासी दिलीप नगर) और कमलेश उर्फ गोलू (पुत्र सुभाष कापसे, निवासी लक्ष्मी नगर) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक एक्टिवा बरामद की गई है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने गांजा एक्टिवा की डिक्की में छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

नाबालिक से बिकवा रहे थे ब्राउन शुगर

बाणगंगा पुलिस ने लक्की निवासी चंद्रगुप्त चौराहा और नावेल्टी मार्केट के एक दुकानदार पर केस दर्ज किया है। आरोपी कान्हा विहार कॉलोनी में रहने वाले एक 14 साल के नाबालिक को सांवेर रोड पर ब्राउन शुगर की पुडिया देने भेजा था। इसके बदले आरोपियों ने उसे ई सिगरेट का लालच दिया था। पुलिस अब इस मामले में लक्की और दुकानदार की तलाश कर रही है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img