Wednesday, October 14, 2026
28.6 C
Bhopal

GMC में 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

हमीदिया अस्पताल के मैनेजमेंट ने 400 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी है। इसी बीच 50 से अधिक कर्मचारियों को इस महीने की 20 तारीख तक सेवा समाप्ति के लेटर दिए जा चुके हैं। इसमें वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।

इससे पहले जीएमसी ने इसे लेकर मैनेजमेंट ने निजी कंपनी को लेटर जारी किया किया था। बताया जा रहा है कि ये वे कर्मचारी हो सकते हैं, जिनकी जॉइनिंग कोविड के दौरान हुई थी। बता दें, हमीदिया अस्पताल में रोज 2500 से अधिक की ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) रहती है। 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं।

इससे पहले डीन कविता एन सिंह ने कहा था कि शासन से स्वीकृत पदों के मुकाबले हमीदिया में 400 कर्मचारी अधिक हैं। वर्तमान में शासन की ओर से जितने पद स्वीकृत हैं, उस आधार पर निर्णय लिया जाएगा। सैलरी के लिए हमीदिया अस्पताल के 500 से अधिक वार्ड बॉय महीने भर में पहले ही 2 बार हड़ताल कर चुके हैं।

अध्यक्ष आउटसोर्स कर्मचारी संघ हमीदिया हॉस्पिटल से मोहन सागर ने बताया कि 13 को हम एक बार फिर हड़ताल करने जा रहे हैं। इसके लिए हमने परमिशन ले ली है, क्योंकि अभी भी हमारी बकाया सैलरी कंपनी द्वारा नहीं दी जा रही है। वहीं 50 से अधिक कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का लेटर मिल गया है। यह लेटर आगे भी दिए जा रहे हैं।

जीएमसी पर अभी भी बकाया गांधी मेडिकल कॉलेज ने एजाइल कंपनी को हाल ही में करीब ढाई करोड़ रुपए का पेमेंट किया है। इसके बाद करीब 12 करोड़ रुपए जीएमसी पर बकाया है। इस वजह से कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोक दी है। दो महीने पहले कर्मचारियों की हड़ताल के बाद कंपनी को 1 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। हालांकि, तब दिवाली बोनस नहीं दिया गया था। इससे पहले इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र के जवाब में कंपनी ने सिर्फ आश्वासन दिया था।

मैनेजमेंट देता है 1100 से अधिक कर्मचारियों को सैलरी

  • हमीदिया में 1800 से अधिक प्राइवेट कर्मचारी हैं।
  • इनमें सफाईकर्मी, डेटा एंट्री ऑपरेटर्स, वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि शामिल हैं।
  • मैनेजमेंट की ओर से 1100 से अधिक कर्मचारियों को सैलरी मिलती है।
  • करीब 700 कर्मचारियों को एजाइल कंपनी की ओर से सैलरी दी जाती है

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img