Thursday, July 2, 2026
24.1 C
Bhopal

शौर्य स्मारक में बनाई विश्व की सबसे बड़ी रंगोली:4 हजार किलो कलर्स का हुआ इस्तेमाल

भोपाल के शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी थ्री डी रंगोली बनाई गई। इस रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर उकेरी गई है। साथ ही, इसमें युवा शक्ति मिशन के ध्येय वाक्य “संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि” का संदेश भी दिया गया है।

18 हजार वर्ग फीट में बनी रंगोली

प्रसिद्ध रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा जोशी ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह रंगोली बनाई है। शिखा शर्मा जोशी विश्व प्रसिद्ध रंगोली आर्टिस्ट हैं, जो इंदौर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ पिछले तीन दिनों में लगभग 18,000 वर्ग फीट क्षेत्र में यह रंगोली तैयार की।

शिखा ने बताया कि इस रंगोली को बनाने में करीब 4,000 किलो रंग का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि रंगोली कला में वे अब तक कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं, लेकिन इस बार विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली बनाने का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।

शिखा का कहना है कि वे स्वयं मध्यप्रदेश की निवासी हैं और युवा दिवस के अवसर पर इस रंगोली का निर्माण करने पर उन्हें गर्व और खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने युवा शक्ति मिशन की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद भी दिया।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img