Friday, July 3, 2026
28.1 C
Bhopal

चौथी मंजिल से कूदी कॉलेज छात्रा, मौत

छतरपुर में एक छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। वह महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी। यहां किराए से रूम लेकर अकेले रहती थी। एक दिन पहले ही यूपी से उसके माता-पिता मिलने आए हुए थे।

घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। फिलहाल सुसाइड के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

देखिए तीन तस्वीरें

यूपी की रहने वाली थी छात्रा छात्रा दीक्षा (24) पिता सुरेश गुप्ता यूपी के राठ की रहने वाली थी। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी में विजय जैन के मकान में रहती थी। रविवार सुबह उसने छत से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मां गई थी टॉयलेट, बेटी छत पर पहुंची

छात्रा के पिता सुरेश कुमार गुप्ता और मां इंद्राणी शनिवार रात को ही छतरपुर आए थे। छात्रा की मां ने बताया कि सुबह मैं टॉयलेट गई थी, तभी बेटी छत पर गई और नीचे कूद गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर अभय सिंह ने बताया कि छात्रा को जब अस्पताल लाया गया तब उसकी मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया-

युवती की मां एक दिन पहले ही उससे मिलने आई थी। दोनों में कुछ बात हुई, उसके बाद लड़की ने छलांग लगाई है। छात्रा का मोबाइल जब्त किया है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img