Friday, July 3, 2026
28.1 C
Bhopal

सूर्य नमस्कार के दौरान हार्ट अटैक, प्रिंसिपल की मौत

उन्होंने आगे कहा- ‘हमने यह लक्ष्य तय किया है कि 2028 तक मध्यप्रदेश के 70% से ज्यादा युवा स्वरोजगार प्राप्त करेंगे। प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवा हैं, और आज ही के दिन हम लाड़ली बहना योजना की राशि डालने जा रहे हैं।’

शौर्य स्मारक में 18,000 स्क्वायर फीट में रंगोली स्वामी विवेकानंद जयंती ‘युवा दिवस’ के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक पर 18,000 स्क्वायर फीट में रंगोली बनाई गई। दावा किया जा रहा है कि ये विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली है। रविवार को सीएम रंगोली का अवलोकन किया। शिखा शर्मा द्वारा बनाई स्वामी विवेकानंद पर आधारित ये रंगोली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की गई है।

स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में योग किया। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के डोभी में सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार किया।

इधर, दतिया में छात्रों के साथ योग कर रहे प्रिंसिपल को हार्ट अटैक आ गया। घटना बरौनी के गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल की है। प्रिंसिपल संतोष तिवारी को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भोपाल में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज मध्यप्रदेश सरकार युवा शक्ति मिशन लॉन्च कर रही है, जिसके जरिए हमने प्रदेश के युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया है। हमारी योजना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रदेश का युवा शत-प्रतिशत उत्तीर्ण होकर शिक्षित बने।

उन्होंने आगे कहा- ‘हमने यह लक्ष्य तय किया है कि 2028 तक मध्यप्रदेश के 70% से ज्यादा युवा स्वरोजगार प्राप्त करेंगे। प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवा हैं, और आज ही के दिन हम लाड़ली बहना योजना की राशि डालने जा रहे हैं।’

शौर्य स्मारक में 18,000 स्क्वायर फीट में रंगोली स्वामी विवेकानंद जयंती ‘युवा दिवस’ के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक पर 18,000 स्क्वायर फीट में रंगोली बनाई गई। दावा किया जा रहा है कि ये विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली है। रविवार को सीएम रंगोली का अवलोकन किया। शिखा शर्मा द्वारा बनाई स्वामी विवेकानंद पर आधारित ये रंगोली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की गई है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img