Saturday, July 4, 2026
28.7 C
Bhopal

बाइक की चैन में आई महिला की साड़ी

इंदौर देवास रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 4 माह की बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दंपति अपनी बेटी को लेकर माता दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

क्षिप्रा पुलिस के मुताबिक, यह घटना इंदौर देवास ब्रिज के पास लसूडिया परमार में हुई। हादसे में मृत बच्ची का नाम नित्या था। उसकी मां नीतू भी घायल हुई हैं। परिवार के अनुसार, वे तीनों बाइक से देवास टेकरी जा रहे थे और संजू बाइक चला रहे थे। इसी दौरान बाइक की चेन में पत्नी नीतू की साड़ी उलझ गई, जिससे मां और बेटी दोनों सड़क पर गिर गए। बच्ची के सिर में चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई

एक कार सवार ने दंपति की मदद की और उन्हें देवास के निजी अस्पताल में भेजा। अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को एमवाय अस्पताल भेजने की सलाह दी। शाम को एम्बुलेंस से माता-पिता ने बच्ची को इंदौर लाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

नित्या उनके लिए इकलौती संतान थी। पिता संजू ने बताया कि उनकी शादी को ढाई साल हो चुके थे और वे अपनी बेटी को माता मंदिर लेकर जा रहे थे। कुछ दिन पहले ही बाइक की चेन से आवाज आ रही थी, जिसे ठीक कराने का सोचा था, लेकिन यह हादसा हो गया।

संजू इंदौर की एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं और पिछले 6 साल से लसूडिया परमार में रह रहे हैं। उनका मूल निवास अशोक नगर है। संजू की पत्नी को भी सिर और हाथ में चोट आई है, जिसका इलाज चल रहा है।

Hot this week

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

Topics

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img