Tuesday, October 13, 2026
30.1 C
Bhopal

आउटर पर खड़ी ट्रेनों में चोरी करने वाला अरेस्ट

भोपाल की जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात में आउटर से पहले रुकने वाली चिह्नित ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने चोर के कब्जे से करीब साढ़े पांच लाख रुपए का सामान बरामद किया है। जिसमें आठ मोबाइल, 6 लैपटॉप, 4 ट्रॉली बैग और घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ जेवरात और कपड़े शामिल हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि, पुलिस की गिरफ्त में आया आसिफ खां छोला मंदिर इलाके का रहने वाला है और हम्माली का काम करता है। पिछले कुछ समय से उसे काम मिलना बंद हो गया था। तब उसने आउटर से पहले रुकने वाली ट्रेनों में चढ़कर चोरी करना शुरू किया। पकड़ा नहीं गया, तब उसने अपने दो दोस्तों को भी चोरी के काम में शामिल कर लिया। जो अभी फरार हैं।

बाइकों से उठाया करते थे चोरी का माल

यह लोग रात्रि के समय आउटर से पहले रुकने वाली कुछ चिह्नित ट्रेनों में चोरी की वारदात करते थे। आसिफ के दोनों साथी बाइक से आउटर किनारे मौजूद रहते थे। आसिफ ट्रेन की एसी बोगी में चढ़ता था और वहां से ट्रॉली बैग सहित अन्य सामान नीचे फेंक देता था। उसके बाद बाइक सवार साथी सामान को उठाकर पहले से तय ठिकाने पर पहुंच जाते थे। यहां सामान का बंटवारा कर लेते थे।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img