Tuesday, October 13, 2026
30.1 C
Bhopal

ग्वालियर में युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटा

ग्वालियर में पत्नी का इलाज कराने आए एक युवक को चार बदमाशों ने कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा। यह घटना मुरार थाना क्षेत्र के शिवाय अस्पताल के बाहर हुई। किसी तरह हमलावरों के चंगुल से बचकर युवक थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का शहर में और किन-किन आपराधिक घटनाओं में हाथ है।

सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

भिंड जिले के पुराना बाजार गोरमी निवासी निजाम खान पुत्र दीवान खान एक प्राइवेट जॉब नौकरी करते हैं, अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए दो दिन पहले शिवाय अस्पताल आए थे। बीती रात करीब 9 बजे वह अस्पताल के बाहर खड़े थे, तभी कार (MP07 CK 5749) में एक व्यक्ति मुंह बांधकर आया और उनसे कहा कि गोरमी से पंडित जी मिलने आए हैं और कार में बैठे हैं। निजाम उसके साथ गाड़ी तक पहुंचे, जहां गाड़ी में हुसैनी खान (मालनपुर निवासी), पटवा खान (अटेर निवासी) और दिलशाद खान पहले से मौजूद थे।

आरोपियों ने बातचीत के बहाने निजाम को कार में बैठा लिया और एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने उनके पारिवारिक मामलों में दखल दिया तो जान से मार देंगे।

अस्पताल गेट पर फेंककर भागे आरोपी

मारपीट के बाद आरोपी युवक को लेकर शिवाय अस्पताल पहुंचे और कार से नीचे फेंककर भाग निकले। पीड़ित ने अस्पताल पहुंचकर अपनी पत्नी का इलाज कराया और सुबह पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी हुसैनी खान, पटवा खान, सत्तार खान और दिलशाद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि, शिकायत के आधार पर आरोपियों हुसैनी खान, पटवा खान, सत्तार खान और दिलशाद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि किन कारणों से युवक का अपहरण और मारपीट की गई।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img