Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

ग्वालियर में बाइक दौड़ाता गया युवक, पीछे घिसटती गई युवती

उपनगर मुरार स्थित छह नंबर चौराहे पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक युवक बाइक सड़क पर दौड़ा रहा था। पीछे युवती बाइक पकड़कर सड़क पर घसीटती जा रही थी। अचानक युवती के हाथ से बाइक छूट गई और युवती अचेत हो गई। युुवक बाइक लेकर मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

घायल युवती ने अस्पताल में लोगों को बताया कि वह डीडी नगर की निवासी है। उसे यहां लेकर आया युवक भी डीडी नगर का निवासी है। युवक मुझे बहन के बुलाने की बात कहकर यहां लाया था। यहां लाने के बाद वह मुझे शराब पीने के लिए दबाव डाल रहा था, मना करने पर मारपीट करने लगा। मैंने उससे घर वापस छोड़ने के लिए कहा तो वह भागने लगा। मैंने उसकी बाइक पकड़ ली, इस कारण सड़क पर घिसटती चली गई। मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया युवती के बयान लेने के लिए महिला एसआइ को अस्पताल भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित को तलाश रही है।

महिला को हसिया मारा

इधर आरा मिल निवासी भारती पत्नी भगवान दयाल कोरी के पड़ोस में रहने वाले महेंद्र सरदार के परिवार से विवाद हो गया। झगड़े में आरोपित ने घर में घुसकर भारती को हसिया मार दिया। घायल महिला की रिपोर्ट पर हजीरा थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Hot this week

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img