Friday, August 28, 2026
22.1 C
Bhopal

सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया था युवक

एम्स भोपाल में पहली बार हाइब्रिड ऑपरेशन थियेटर (ओटी) बनाकर सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल युवक की जान बचाई गई। 30 साल के युवक की मुख्य धमनी में खतरनाक सूजन थी, जिसे सामान्यत: ओपन हार्ट सर्जरी से ठीक किया जाता है। लेकिन यहां बिना बड़े चीरे वाली तकनीक से मरीज की जान बचाई गई।

हार्ट सर्जनों की टीम ने हाईब्रिड कैथलैब का उपयोग किया। सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश निवारिया के नेतृत्व में हुए इस ऑपरेशन में डॉ. एम किशन, डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. विक्रम वट्टी और डॉ. आदित्य सिरोही शामिल थे।

कैसे किया गया ऑपरेशन

मरीज को पहले एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया था, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे एम्स रेफर किया गया। जांच में पता चला कि मुख्य धमनी में बड़ा घाव है और खतरनाक सूजन है। आमतौर पर इसके इलाज के लिए ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत होती है। लेकिन एम्स में बनाए गए हाइब्रिड ओटी में बिना बड़ी चीरफाड़ के खास तकनीक से इस समस्या का हल निकाला गया।

क्यों खास है हाईब्रिड ओटी

  • हाईब्रिड ओटी में कैथलैब और ऑपरेशन थियेटर की सुविधाएं साथ होती हैं, जिससे जटिल ऑपरेशनों में सटीकता और बेहतर नतीजे मिलते हैं।
  • पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले दर्द और जोखिम कम होता है। इसमें खून का बहाव कम होता है।
  • छोटे चीरे की वजह से मरीज जल्द ठीक होकर घर जा सकता है।
  • जो ओपन सर्जरी नहीं करा सकते, उनके लिए भी यह विधि कारगर।

यह उपलब्धि एम्स भोपाल की उच्च क्षमताओं को दर्शाती है। हाइब्रिड कार्डियक ओटी के माध्यम से ऑपरेशन की सटीकता और बेहतर परिणाम संभव हुआ है। -डॉ. अजय सिंह, डायरेक्टर, एम्स भोपाल

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img