Tuesday, October 13, 2026
31.9 C
Bhopal

सरकारी अधिकारी के घर चोरी:गहने सहित 6 लाख का सामान ले गए बदमाश

बीना में बायपास रोड स्थित कॉलोनी में उप स्टेशन प्रबंधन केशव प्रसाद रैकवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घटना उस समय हुई जब रैकवार को मेजर अटैक आने के कारण भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 6 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए सामान में 10 हजार रुपए नकद के अलावा तीन सोने के मंगलसूत्र, सोने की चैन, तीन सोने की अंगूठियां, नोज पिन, बिछिया और सोने का नेकलेस शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि चोरों ने पहले रैकी कर घटना को अंजाम दिया है। वर्तमान में केशव प्रसाद रैकवार की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका भोपाल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...

व्यापारी से 91 लाख की साइबर ठगी मामले में कानपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

​जैतहरी/अनूपपुर: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img