Monday, October 12, 2026
28.1 C
Bhopal

युवक को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत

भोपाल में बाइक सवार युवक ने सड़क पार कर रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। घटना मंगलवार रात की है। इलाज के दौरान बुधवार सुबह घायल की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। आरोपी चालक की बाइक नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है।

सुभाष पुत्र ओमकार (30) ईटखेड़ी में रहता था। मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है। एक साल पहले मजदूरी के लिए में भोपाल आया था। मंगलवार की रात को 8:30 बजे ईटखेड़ी बाजार मेन रोड को पार कर रहा था। तभी बैरसिया से भोपाल सड़क से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आरोपी चालक भी गिर गया था। हालांकि वह तत्काल उठा और अपनी बाइक को लेकर चलता बना। राहगीरों ने उसे एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार की तड़के सुबह उसकी मौत हो गई।

दो मासूम बच्चों का पिता था

सुभाष का एक बेटा और एक बेटी है। वह रोजगार की तलाश में भोपाल आया था। उसे उम्मीद थी की भोपाल जैसे बड़े शहर में उसे अधिक मजदूरी मिलेगी। इससे वह अपने परिवार को बेहतर ढंग से पाल सकता है। बुधवार दोपहर को पीएम के बाद पुलिस ने बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया है।

Hot this week

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीले कफ सिरप का फरार आरोपी अभिषेक निगम, 20 हजार का था इनाम

​भोपाल: मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने नशीले कफ सिरप की अवैध...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img