Saturday, May 16, 2026
35.1 C
Bhopal

टोरेंट पावर MP में करेगा 18 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट

शहडोल में गुरुवार को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव में टोरेंट पावर 1600 मेगावाट थर्मल प्लांट के लिए 18 हजार करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान करेगा। अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद इसको लेकर सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में इस कॉन्क्लेव में उद्योग विभाग की एक साल की उपलब्धियों पर फिल्म का प्रदर्शन भी होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मीडिया से कहा, सहयोग और साझेदारी के साथ क्षेत्रीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये गुरुवार को यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने जा रही है। इसमें उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ नीति संवाद और नवाचार साझा किए जाएंगे। कॉन्क्लेव में 4 हजार से अधिक प्रतिभागी और 2 हजार से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे।

28 यूनिट्स का लोकार्पण, भूमिपूजन होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में 28 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इन इकाइयों में 570 करोड़ रुपए का निवेश और 2600 रोजगार का सृजन होगा।

उद्योगपतियों के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे सीएम

कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे। साथ ही निवेशकों के साथ 3 सेक्टोरल सत्र भी होंगे। कॉन्क्लेव के शुभारंभ सत्र में मुख्य सचिव अनुराग जैन मध्यप्रदेश के उद्योग दृष्टिकोण पर प्रकाश डालेंगे और उद्योग विभाग की एक साल की उपलब्धियों पर फिल्म का प्रदर्शन होगा।

कॉन्क्लेव में होगा अधिकारियों द्वारा प्रेजेन्टेशन

  • प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन और एमएसएमई राघवेन्द्र कुमार सिंह प्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रजेंटेशन देंगे।
  • अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के मामलों में जानकारी देंगे।
  • अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संजय दुबे आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम में अवसर की जानकारी देंगे।
  • प्रमुख सचिव खनिज संसाधन उमाकांत उमराव खनन एवं खनिज क्षेत्रों में अवसर पर प्रजेंटेशन देंगे।
  • प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला पर्यटन क्षेत्र में अवसरों का प्रस्तुतिकरण देंगे।
  • कॉन्क्लेव में प्रमुख उद्योगपति भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
  • कॉन्क्लेव को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला और एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप भी संबोधित करेंगे।

प्रदर्शनी और स्टॉल लगेंगे

कार्यक्रम स्थल पर व्यापार प्रोत्साहन के लिए बिजनेस प्रमोशन सेंटर और ट्रेड एसोसिएशन एवं शासकीय विभागों के प्रदर्शनी स्टॉल लगेंगे। इन स्टॉल्स के माध्यम से जी-2-सी (सरकार से नागरिक) संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें उद्यमियों और निवेशकों को राज्य की विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी मिल सकेगी, जिससे वे बेहतर तरीके से व्यापारिक निर्णय ले सकेंगे। एक जिला-एक उत्पाद और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को अपने उत्पादों एवं व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का अवसर देगी।

20 हजार करोड़ के निवेश आने की संभावना

सीएम ने सोमवार देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई बैठक में कॉन्क्लेव में 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावित होने की जानकारी दी थी। सीएम ने स्थानीय उद्योगपतियों से संवाद करते हुए प्रदेश की औद्योगिक नीति एवं प्रावधानों और निवेशकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी थी। सीएम ने कहा, जो निवेशक मध्यप्रदेश में आ रहे हैं, हम उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने देंगे।

Hot this week

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

​भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती...

भोपाल: रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, विधायक के बंगले पर करता था काम

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार...

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से...

Topics

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

​भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती...

भोपाल: रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, विधायक के बंगले पर करता था काम

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार...

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से...

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई

भोपाल। राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार...

डॉक्टर को जाल में फंसाकर मांगे 5 लाख, ब्यूटीशियन गिरफ्तार

​सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हनीट्रैप का...

अमीर बनाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

​मंदसौर। शहर में जादू-टोने और सोने के बिस्किट का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img