Monday, October 12, 2026
29.8 C
Bhopal

इंदौर में बैंक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

इंदौर के कनाड़िया बैंक में पदस्थ एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह ऑफिस के काम के चलते कम्पेल जा रहे थे। इसी दौरान खुडैल रोड पर उन्हें एक डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें एमवाय भेजा गया।

एमवाय चौकी पुलिस के मुताबिक घटना खुडैल रोड की है। हार्दिक चौहान (30) निवासी यादव नगर अपनी बाइक से कम्पेल की तरफ जा रहे थे। देवगुराड़िया के समीप उनकी बाइक को एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई।

परिवार के लोगों ने बताया कि हार्दिक एमपी ग्रामीण बैंक की कनाडिया ब्रांच में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। वह 2016 से बैंक में काम कर रहे हैं। सुबह बैंक के काम को लेकर निकले थे।

हार्दिक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा भी है। हादसे की सूचना के बाद एमवाय अस्पताल में बैंक और परिवार के कर्मचारी पहुंचे थे।

Hot this week

भोपाल: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेना के रिटायर्ड हवलदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

​भोपाल: गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक...

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img