Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

देर रात खाना नहीं दिया तो जबलपुर में बरातियों ने मचाया उत्पात

गौर स्थित रेनबसेरा रिसोर्ट में शनिवार की रात तोड़फोड़ किए जाने की खबर है। इस दौरान तीन आरोपितों ने रिसार्ट में काम करने वालों के साथ मारपीट भी की। बरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना बरेला में 29 जनवरी की सुबह अशोक कुमार चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेनबसेरा गौर में तंदूर सीडीपी का काम करता है। रिसार्ट में 28 जनवरी को एक शादी थी। इस शादी-समारोह में आने वालों को खाना खिलाने के बाद रात साढ़े 11 बजे खाना बंद कर दिया था। रात लगभग डेढ़ कुछ बराती आए और रिसार्ट के स्टाफ से खाने की मांग करने लगे। इन लोगों को उसने और रिसार्ट मालिक ने समझाया कि खाना साढ़े 11 बजे खत्म हो चुका है, इसलिए अब नहीं मिल सकता। इसी बात से नाराज अंकुर श्रीवास, समर्थ पटैल, सिद्धार्थ पटैल ने मिलकर पहले तो रिसार्ट का सामान तोड़ा और इसके बाद जातिगत अपमान करते हुए लाठी डंडे से अशोक चौधरी पर हमला कर दिया। घटना की शिकायत पर बरेला पुलिस ने सभी आरोपितों के विरूद्ध धारा 294, 323, 324, 427, 506 व 34 और एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सटोरिया समेत अनेक असामाजिक तत्व गिरफ्तार : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन दिनों असामाजिक तत्वों के विरूद्ध खास अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटों के दौरान अनेक आदतन अपराधियों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि 28 जनवरी की शाम गंगा सागर तालाब के पास से एक युवक को सट्टा-पट्टी लिखते गिरफ्तार किया। आरोपित युवक एकता चौक गंगा सागर निवासी राज पटैल बताया, जिसके पास से 4250 रुपये जब्त कर 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार शुक्रवार को मास्क नहीं लगाने वाले 797 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 79700 रूपये समन शुल्क वसूला गया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img