Tuesday, June 23, 2026
27.2 C
Bhopal

इंदौर में दो घंटें में छह लोगों को लूटा, युवती की हिम्मत से बदमाश को लोगों ने पकड़ा

 बाइक सवार एक बदमाश ने शनिवार को दो घंटे के भीतर छह लोगों को लूट लिया। शराब-स्मैक और नाइट्रावेट का नशा करने वाला यह बदमाश परदेशीपुरा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसे एक युवती से मोबाइल लूटना महंगा पड़ गया। युवती ने शोर मचा कर लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया।

परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपित का नाम पीयूष निवासी गोविंद नगर बाणगंगा है। शनिवार शाम आरोपित ने विजय नगर, एमआइजी और परदेशीपुरा क्षेत्र में छह राहगीरों से मोइबल लूटे और फरार हो गया। रात को पीड़ित शिकायत करने अलग-अलग थाने पहुंचे तभी सूचना मिली कि आरोपित को परदेशीपुरा थाना पुलिस ने पकड़ लिया है।

युवती से मोबाइल लूट और पकड़ लिया – परदेशीपुरा थाना पुलिस ने शैफाली राजेश निवासी कुलकर्णी का भट्टा की शिकायत पर आरोपित पीयूष के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती निजी कंपनी में काम करती है। आरोपित ने परदेशीपुरा में डमरू उस्ताद चौराहा के समीप उससे मोबाइल छीन लिया। युवती ने शोर मचाया और लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की तो पता चला कि आरोपित दो घंटे के भीतर छह लोगों को लूट कर भागा है। उससे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

स्मैक-नाइट्रावेट और शराब का नशा करता है – पुलिस को आरोपित ने बताया कि वह स्मैक, नाइट्रावेट और शराब का नशा करता है। पुलिस उससे यह जानकारी जुटा रही है कि वह स्मैक-नाइट्रावेट कहां से खरीदता है। पुलिस उससे साथियों व अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img