Sunday, April 12, 2026
28.3 C
Bhopal

तहसीलदार ने नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर रविवार को शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर तहसीलदार ने नशा मुक्ति की दिलाई शपथ।

शहीद दिवस के अवसर पर तहसील कार्यालय परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का स्मरण करते हुए सुबह 11 बजे सभी कार्य और गतिविधियों को विराम देकर दो मिनट का मौन सायरन बजाकर किया गया। मौन धारण के लिए 10 बजकर 59 मिनट पर प्रथम सायरन एक मिनट तक बजाया गया। फिर दो मिनट के बाद 11 बजकर दो मिनट से 11 बजकर तीन मिनट तक ऑल क्लियर सायरन बजाया गया। सिग्नल सुनकर जो व्यक्ति जहां मौजूद थे, उन्होंने वहीं खड़े होकर मौन धारण किया। तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी सहित समूचे स्टाफ ने मौन धारण किया। इस अवसर पर तहसीलदार चौधरी ने बताया कि गांधीजी सदैव स्वदेशी और स्वराज के समर्थक रहे। उन्होंने विदेशी वस्तुओं की होली जलाकर देश को स्वावलंबन व स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। तहसीलदार चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूल समस्याएं सड़क, बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य को दुरुस्त करने का सपना वर्तमान समय में साकार हो रहा है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर तहसीलदार चौधरी ने परिसर में स्वच्छता का संदेश दिया। यहां सफाई के साथ ही स्वच्छता का संकल्प लिया। आपने बताया कि वह अपने आसपास या अन्य जगह लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। क्योंकि स्वच्छता से ही बीमारियां दूर होगी। इस अवसर पर नाजिर जीएल विश्वकर्मा, सतीश पंडिया, प्रदीप जायसवाल, लाखनसिंह सौलंकी, लोकेंद्र तिवारी, धर्मसिंह वर्मा पटवारी आदि उपस्थित थे।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img