Saturday, June 20, 2026
33.6 C
Bhopal

लव जिहाद का आरोप. कोर्ट में युवक की पिटाई

भोपाल अदालत परिसर में शुक्रवार दोपहर दो अलग-अलग धर्मों के लोग शादी करने के लिए पहुंचे। जिसके बाद युवक की कोर्ट परिसर में पिटाई कर दी गई। घटना के तुरंत बाद युवक को मेडिकल के लिए पुलिस अस्पताल ले गई। वहीं दूसरी तरफ संस्कृति बचाओ मंच एवं अन्य हिंदू संगठन मामले की शिकायत करने के लिए एमपी नगर थाने पहुंचे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार प्रभु पटेरिया ने इस मामले में एक वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘अदालत परिसर में लव जिहाद के आरोप में ऐसी सजा! दूसरे शहर से कोर्ट मैरिज करने भोपाल आए थे युवक-युवती। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने बेरहमी से युवक को धुना। मारपीट का वीडियो वायरल।’

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पीटते दिखे 15 सेकेंड के इस वीडियो में संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी युवक को पीटते दिखे, उन्होंने कहा कि वीडियो में जो दिख रहा है वह मैं नहीं हूं, आगे कहा कि नरसिंहपुर के रहने वाले शहजाद पिपरिया की एक हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भोपाल ले आया था। वह कोर्ट में शादी करने वाला था तभी वकीलों से जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने युवक और युवती कि हिरासत में ले लिया है। हिन्दू संगठनों ने पुलिस से मांग की है कि शहजाद अहमद पर रेप और लव जिहाद की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। मारपीट की वीडियो के बारे में चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि हिन्दू लड़कियों के साथ बढ़ती हुई इन घटनाओं के कारण आक्रोशित लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट की थी।

टीआई जय हिंद शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पिपरिया निवासी एक युवती और नरसिंहपुर निवासी युवक को हिरासत में लिया गया है। युवती के माता-पिता को बुलाया गया है, उनके आने के बाद ही युवती के सहमति या असहमति संबंधी बयान दर्ज किए जाएंगे।

आरोपी के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, और न ही पुलिस के पास ऐसा कोई वीडियो पहुंचा है। मामले की जांच की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

Topics

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img