Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

सौरभ के जवाबों के पर शरद-चेतन से हो रही पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम लगातार तीसरे दिन भोपाल की केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में कैद आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से पूछताछ कर रही है। इस दौरान सौरभ से प्राप्त जानकारी के आधार पर जेल में ही अलग बैरक में रखे गए शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर को भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

ईडी की टीम सौरभ के जवाबों की कड़ियां जोड़कर उसकी काली कमाई के स्रोतों और सहयोगियों की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अब तक की पूछताछ में कुछ नए नाम भी सामने आए हैं।

52 किलो सोना और 11 करोड़ नकदी की जांच जारी

मेंडोरी में एक इनोवा गाड़ी से मिले 11 करोड़ रुपये नकद और 52 किलो सोने के मामले की कड़ियां जोड़ने में ईडी के अधिकारियों को अभी पूरी सफलता नहीं मिली है। हालांकि, पूछताछ के दौरान नए लिंक मिलने से राह आसान हो रही है और काली कमाई में शामिल नए नाम सामने आ रहे हैं।

फिलहाल इस संबंध में अधिकारी कोई आधिकारिक जानकारी साझा करने से बच रहे हैं, लेकिन संभावना है कि जल्द ही कुछ नए लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

तीसरे दिन भी पूछताछ जारी

लोकायुक्त पुलिस की रिमांड खत्म होने के बाद 17 फरवरी तक के लिए केंद्रीय जेल भेजे गए सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल से 5 फरवरी से लगातार तीसरे दिन पूछताछ चल रही है। यह पूछताछ तब तक जारी रहने की उम्मीद है जब तक कि तथ्यों के आधार पर स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकलते।

अलग-अलग और आमने-सामने पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, तीनों से जरूरत के अनुसार कभी अलग-अलग तो कभी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। इसमें सौरभ की कंपनियों में भागीदारी, लेन-देन, नकद लेन-देन और मेंडोरी में इनोवा से मिले 52 किलो सोने व 11 करोड़ रुपये नकद से संबंधित सवाल प्रमुख हैं।

सौरभ की कई ऑडिट रिपोर्ट फर्जी पाई गई हैं। इसके अलावा, यूपी में मछली ठेके दिलाने और इससे हुई आमदनी के लिंक भी ईडी खंगाल रही ह

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img