Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

ग्वालियर में पूर्व मंत्री पवैया ने कहा-राहुल गांधी की डीएनए जांच करने में दुनिया की काेई मशीन समर्थ नहीं

राहुल गांधी द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किए गए ट्वीट पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने पलटवार किया है। उन्हाेंने कहा कि राहुल गांधी काे बाेलने का काेई अधिकार नहीं है। वह अपने आपकाे क्या हिंदू मानते हैं। मुझे क्षमा करें, लेकिन उनका डीएनए टेस्ट करने में दुनिया की किसी भी मशीन में सामर्थ नहीं है। तीन से मिलकर त्रिवेणी हाेती है, ये ताे पंचनदा हैं। वाे क्या जानें हिंदू और हिंदुत्व काे।

पूर्व मंत्री पवैया ने ग्वालियर में पत्रकाराें से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी की दादी व पिताजी से लेकर आज तक ये आराेपाें का उनका पुराना गाना है। उनकाे शर्म नहीं आती है, यदि हम अपराधी थे ताे उस समय उनकी सरकारें थीं ताे क्याें नहीं की कार्रवाई। पूर्व मंत्री पवैया ने कहा कि गांधी जी के विचाराें काे वास्तव में भारतीय जनता पार्टी ने जिंदा रखा है। गांधी के विचाराें की हत्यारी कांग्रेस है। उन्हाेंने कहा कि वास्तव में कांग्रेस ने गांधी जी के विचाराें की हत्या की है। गाैरतलब है कि इसके पहले भी पूर्व मंत्री पवैया अपने बयानाें एवं ट्वीट काे लेकर चर्चाओं में रहे हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री पवैया को सौंपा ज्ञापनः हजीरा सब्जी मंडी को तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं एवं हड़ताल कर रहे सब्जी कारोबारियों के साथ आरा मिल तक जुलूस निकाला। आरा मिल पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को ज्ञापन दिया।हजीरा सब्जी मंडी को तोड़कर इंटक मैदान हाकर्स जोन में भेजे जाने का सब्जी कारोबारी विरोध कर रहे हैं। इसके चलते वहां पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा कांग्रेसी नेताओं एवं व्यापारियों के साथ 16 दिन से धरने पर बैठे हैं। रविवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया है कि प्रशासन उनके साथ जबरदस्ती कर रहा है। इस दौरान कुछ महिलाओं ने प्रशासन द्वारा जबरन उनके ठेले इंटक मैदान में भेजे जाने के वीडियो भी दिखाए।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img