Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

जबलपुर में खुदी और धूल भरी सड़क पर चलने मजबूर

फ्लाईओवर निर्माण के दौरान आम लोग ठेकेदार की लापवाही के कारण परेशान है। दमोहनाका से रानीताल आने-जाने वाला हर कोई सड़क की दुर्दशा से पीड़ित है। खुदी सड़क में उड़ती धूल लोगों की मुश्किल बढ़ा रहा है। लोगों की परेशानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो रही है गोलबाजार का पूरा इलाका ही खुदा पड़ा हुआ है। जहां निकलने के लिए भी ठेकेदार ने पर्याप्त जगह नहीं छोड़ी है। यहां जगह-जगह सीवर लाइन और नालियां बनाई जा रही है जिस वजह से खुदाई का काम किया जा रहा है। मिट्टी से सड़क पट चुकी है नतीजा वाहन जब इस पर चल रहे हैं तो धूल उड़ती है। यहां से निकलने वाले के शरीर पर धूल की परत चढ़ जाती है। जबकि ठेकेदार को शर्तो के तहत निर्माण के दौरान यातायात को निर्बाध रखना है।

इस दौरान किसी तरह भी लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। वाहनों के लिए पर्याप्त वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए।कुछ घंटों के अंतराल में धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जाना है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इधर रानीताल से दमोहनाका की तरफ बन रहे फ्लाईओवर में भी पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण धूल से लोग परेशान है। सड़क गड्डों में बदल चुकी है। सड़क में जगह-जगह गड्डे खुदे हुए है जिन्हें मिट्टी,मुरूम से भरकर खानापूर्ति की जा रही है। जैसे ही मिट्टी वाहनों के गुजरने से सूखकर उड़ती है तो वाहन चालकों की आंखों में तकलीफ शुरू हो जाती है। कई बार तो एकाएक आंख में धूल के कण पहुंचने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img