Tuesday, March 31, 2026
30.1 C
Bhopal

जबलपुर के शहपुरा बीएमओ डा. जोया खान के पति इमरान के खिलाफ बेलखेड़ा थाने में हुई शिकायत

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत अगर वापस नहीं ली तो जेल भिजवा दूंगा।’ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नटवारा शहपुरा बीएमओ डा. जोया खान के पति इमरान द्वारा दी गई इस कथित धमकी से आहत रमेश रजक ने बेलखेड़ा थाने में शिकायत कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बेलखेड़ा निवासी रमेश ने कहा कि इमरान की धमकी से वह डरा सहमा है। उसकी मानसिक दशा भी गड़बड़ हो चुकी है। उसे डर है कि बीएमओ के पति इमरान खान किसी झूठे मामले में उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न कर दें। बेलखेड़ा पुलिस ने शिकायत को जांच में ले लिया है। विदित हो कि विगत दिवस इमरान खान द्वारा दी गई धमकी का कथित आडियो वायरल करते हुए रमेश ने घटना की जानकारी दी थी।

रमेश रजक ने बताया कि उसका विवाह 2013 में रवीता रजक के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे हैं जिनका जन्म मेडिकल कालेज अस्पताल में हुआ था। दूसरे बच्चे का जन्म सीजेरियन प्रसव से हुआ था। 24 नवंबर 2021 को नटवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। पत्नी की नसबंदी कराने के लिए वह अस्पताल पहुंचा था। सुबह 11 से शाम करीब सात बज गए उसकी पत्नी की नसबंदी नहीं हो पाई। पत्नी को चार इंजेक्शन लगाए गए थे, जिससे वह घंटों बेहोश रही। शाम को चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में नसबंदी संभव नहीं है। अस्पताल में लगाए गए इंजेक्शन से रवीता को अत्यधिक रक्तस्त्राव हो रहा था। जिसका उपचार उसे निजी चिकित्सक से कराना पड़ा था। इस मामले को लेकर उसने 28 नवंबर 2021 को सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की थी। शिकायत को अस्पताल के अधिकारियों ने अपनी मर्जी से बंद करवा दिया था। जिसके बाद उसने नौ बार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की और हर बार शिकायत बंद करवा दी गई। उसने 10वीं बार शिकायत की तो डा. खान के पति इमरान ने 15 जनवरी को फोन कर एफआइआर दर्ज कराते हुए जेल भेजने की धमकी दी थी। इधर, इमरान खान ने कहा कि जो आडियो वायरल किया गया है, उसमें उनकी आवाज नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img