Thursday, July 2, 2026
25.1 C
Bhopal

जबलपुर के ड्रोन हादसे में पुलिस आज ले सकती है ड्रोन उड़ाने वाले के बयान

 मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हुए ड्रोन हादसे में कृषि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। कृषि विभाग की झांकी और उसमें ड्रोन का जीवंत प्रदर्शन करने के लिए विभाग की ओर से एसडीएम से ड्रोन उड़ाने की स्वीकृति ली गई थी जबकि पुलिस ने स्वीकृति नहीं ली। इतना ही नहीं स्वीकृति लेते वक्त पत्र में यह भी लिखा गया कि यदि उनके द्वारा काेरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता तो प्रशासन उन पर कार्रवाई कर सकती है। कोरोना गाइडलाइन का पालन तो दूर उल्टे ड्रोन उड़ाते वक्त वह कलाकारों पर गिर गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बार भी विभाग और प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

गंभीर नहीं विभाग : मदनमहल थाना प्रभारी ने कृषि विभाग को हादसे की जांच कर रिपोर्ट देने कहा है, लेकिन सोमवार को इस नोटिस को लेकर विभाग गंभीर नहीं दिखा। विभागीय अधिकारी बार-बार यही कहते रहे कि उनके पास पुलिस की ओर से कोई नोटिस नहीं आया। वहीं दूसरी ओर मदनमहल पुलिस ने छह दिनों में सिर्फ दोनों घायलाें का ही बयान दर्ज किया है। न तो ड्रोन उड़ाने वाले से पूछताछ की गई और न ही कृषि विभाग के जिम्मेदारों से पूछताछ हुई। पुलिस ने विभाग को नोटिस भेजकर अपनी जांच ठंडी कर ली।

21 किलो था वजन : ड्रोन हादसे में यह बात सामने आई है कि जिन ड्रोन को उड़ाया जा रहा था, वह सामान्य ड्रोन की तुलना में कई गुना वजनी था। ड्रोन जानकारों के मुताबिक उसका वजन लगभग 21 किलो था। इसमें पांच लीटर की टंकी लगी थी, जिसमें सैनिटाइजर भरा था। इतनी वजनी ड्रोन को भीड़ में उड़ाने की स्वीकृति लेने पर अब विभाग ही सवालों के घेरे में आ गया है। अभी तक इस हादसे का दोषी ही तय नहीं हुआ है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img