Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

इंदौर में होटल में चाकू लेकर घुसा बदमाश और उसका बेटा, सड़क पर चाकू दिखाकर डराया

खजराना क्षेत्र में रविवार रात चाकूबाजों ने दहशत फैला दी। आधे घंटे तक बदमाश और उसका बेटा चाकू लेकर घूमता रहा, लोगों को डराया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब तक पहुंची तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। पुलिस का कहना है कि अब तक बदमाश पकड़ में नहीं आए हैं। चाकू लेकर घूमने वालों का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह होटल और सड़क पर लोगों को चाकू लेकर डराता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना खजराना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक रविवार को रफीक पाउडर का बेटा और उसके साथियों ने मिलकर क्षेत्र में चाकू दिखाकर जमकर उत्पात मचाया। चाकू पूरे क्षेत्र में लहराते हुए घूमता रहा। राह चलते लोगों को गालियां दी। क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस को जब तक सूचना मिली तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। वीडियो में बदमाश चाकू लेकर एक होटल में घुसते हुए दिख रहा है, चाकू देखकर लोग डर गए, दहशत के कारण होटल में खाना खा रहे लोग भी वहां से भाग गए।

बदमाश ने पूरी होटल का सामान बिखेर दिया और खाने की सामग्री भी फैला दी। वहां के कर्मचारियों ने चाकू देखा तो वे भी डर के कारण भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। इसके बाद वह चाकू लहराता हुआ सड़क पर आ गया और उसने राह चलते लोगों को भी धमकाया। जो भी वहां से गुजरा उसे भी डराया और वहां से जाने के लिए कहा।

होटल में हुआ था विवाद

टीआइ दिनेश वर्मा ने बताया कि रफीक पाउडर क्षेत्र का बदमाश है, उस पर चाकूबाजी, मारपीट सहित करीब छह मामले दर्ज हैं। रविवार को रफीक का बेटा होटल में खाना खाने आया था। होटल कर्मचारी ने बदमाश को ठंडी रोटी दी तो वह गुस्सा हो गया और इसी बात पर विवाद हो गया। वह वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद वह अपने साथियों के साथ चाकू लेकर आया और कर्मचारी को चाकू मारने की कोशिश करने लगा। टीआइ का कहना है कि वीडियो में दिख रहे बदमाशों के खिलाफ खुलेआम चाकू लहराने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित अभी पकड़ में नहीं आए हैं, उन्हे शीघ्र ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img