Thursday, February 12, 2026
22.1 C
Bhopal

इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने की थी तैयारी, निगम ने जमीन पर अवैध सड़कों को तोड़ा

बसने से पहले लसूड़िया थाना क्षेत्र के अवैध कालोनी इंदौर नगर निगम के हत्थे चढ़ गई। दो लाख वर्ग फीट क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी थी। कॉलोनाइजर ने लोगों को लुभाने के लिए सड़क निर्माण भी शुरू कर दिया था। निगम निगम तक शिकायत पहुंची तो अधिकारी हरकत में आए। बुधवार सुबह निगम की रिमूवल टीम ने मौके पर पहुंचकर लसूड़िया थाना क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनी की रोड उखाड़ दी।

एबी रोड पर लुनिया कंपाउंड के नाम से इस कॉलोनी में 25 -30 प्लॉट काट कर बेचे गए हैं और पिछले दिनों एक गोडाउन का निर्माण भी मौके पर शुरू होने के बाद कुछ लोगों ने निगम में शिकायत की थी। निगम के जोन नंबर आठ के सहायक यंत्री गजल खन्ना के मुताबिक लसूडिया थाना के पास जहां पर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के लिए भूखंड आवंटित है। उस क्षेत्र में चार एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी थी। जमीन मालिक चेतन लुनिया ने नगर तथा ग्राम निवेश और निगम की अनुमति के बिना कॉलोनी बसाने की तैयारी कर ली थी। बुधवार सुबह निगम के रिमूवल टीम ने पोकलेन और जेसीबी के माध्यम से अवैध कॉलोनी में बनी सीमेंट कांक्रीट की सड़कों को उखाड़ा। निगम द्वारा जमीन मालिक पर करवाई की जाएगी।

naidunia

शहर में चार से ज्यादा हैं अवैध कालोनियां

इंदौर शहर में पिछले कुछ वर्षों में 400 से ज्यादा अवैध कालोनियां विकसित हो गई हैं। यही वजह है कि नगर निगम द्वारा अब यह प्रयास किया जा रहा है कि कहीं भी कोई नई अवैध कॉलोनी विकसित न हो। निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर कृषि जमीन और सरकारी जमीनों पर धड़ल्ले से अवैध कालोनियां बसाई गई है। यही वजह है कि निगम के अफसरों द्वारा शहर के अधिकांश क्षेत्रों में इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं कोई अवैध कॉलोनी तो विकसित नहीं हो रही।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img