Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

शहपुरा में पत्नी ने की थी पति की हत्या:महिला के प्रेमी ने दिया था साथ

शहपुरा पुलिस ने बुधवार को एक हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। घुंडीसरई गांव के 32 वर्षीय हेमराज की 14 मार्च को हुई मौत के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी अनुराग जामदार के अनुसार, शुरू में परिजनों को बताया गया था कि हेमराज की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। पुलिस को जांच के दौरान कुछ संदेह हुआ। इस पर पत्नी कतिया बाई और उसके प्रेमी बसंत मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों ने अपने प्रेम संबंध को स्वीकार किया। कतिया ने बताया कि वह पति के शराब पीने की आदत से परेशान थी। घटना वाले दिन दोनों जबलपुर से लौटकर बसंत मरावी के घर रुके। मौका देखकर दोनों ने हेमराज की हत्या कर दी। फिर परिजनों को बताया कि उनकी मौत ज्यादा शराब पीने से हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीराम मरावी, एएसआई रुक्मणि पारी, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, जमुना सिंह, आरक्षक अभिषेक पांडे, लोकेंद्र भदौरिया, गोविंद चौरे और दीपक वर्मा सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img