Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

बाइक पर पति की लाश लेकर बॉयफ्रेंड संग घूमी

जयपुर में महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की थी। दोनों हत्या के बाद बाइक पर बोरे में शव को लेकर जंगल गए और उसे जला दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी का बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर पति की लाश लेकर जाने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें वे सड़क पर बाजार में से बाइक से गुजरते नजर आ रहे हैं।

डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बुधवार को बताया- 16 मार्च को मुहाना क्षेत्र में रिंग रोड नेवटा पुलिया के पास जला हुआ शव मिला था। उसकी पहचान धन्नालाल सैनी (40) निवासी डिग्गी रोड के रूप में हुई।

हत्या के मामले में धन्नालाल की पत्नी गोपाली देवी (42) और उसके प्रेमी दीनदयाल (33) को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

दुकान पर हत्या कर जंगल में लेकर गए शव पूछताछ में आरोपी गोपाली देवी ने बताया- मैं 15 साल से दीनदयाल के साथ प्रेम संबंध में हूं। पति धन्नालाल को बता रखा था कि मैं एक दुकान में काम करती हूं। धन्नालाल हटवाड़े में सब्जी बेचने का काम करता था।

पति मेरे काम की जानकारी लेने 15 मार्च को शाम करीब 4 बजे सांगानेर में कशीदों वाली गली स्थित दुकान श्री श्याम फैशन पर पहुंचा। कपड़ों की यह दुकान दीनदयाल की है।

धन्नालाल को हम दोनों पर शक हो गया। इसके बाद हम दोनों ने मिलकर धन्नालाल की हत्या का प्लान बनाया। धन्नालाल को धोखे से दुकान के ऊपर बनी दूसरी दुकान में लेकर गए। लोहे के पाइप से सिर पर वार किया।

फिर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर बाइक से रिंग रोड नेवटा पुलिया के नजदीक भैंरूजी मंदिर के पास लेकर गए। पहचान छुपाने के लिए शव को बोरे समेत जंगल में फेंककर आग लगा दी।

बाइक के आधार पर आरोपियों तक पहुंचे डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया- आरोपियों को पकड़ने के लिए एडिशनल डीसीपी साउथ ललित कुमार शर्मा के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान अलग-अलग पॉइंट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कुछ संदिग्ध बाइक मिलीं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img