Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

इंदौर में बातों में फंसाकर संभ्रांत परिवार के लोगों के निर्वस्त्र वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार

विजय नगर थाना पुलिस ने शिवपुरी के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने संभ्रांत परिवार के कई युवकों को ब्लैकमेल करना स्वीकारा है। आरोपितों के मोबाइल में कई लोगों के अश्लील वीडियो मिले हैं।

विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित संदीप शर्मा, मोनू राठौर, सचिन और एक अन्य है। पुलिस ने इन्हें विकास गार्डन के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट से पकड़ा है। आरोपित छात्र बनकर किराये के फ्लैट में रहते थे। आरोपितों ने पुलिसकर्मियों को रुपयों का लालच देकर छूटने का प्रयास भी किया। टीआइ तहजीब काजी ने पूछताछ में उन्होंने सेक्सटार्शन गिरोह का सदस्य होना स्वीकार किया। उनके मोबाइल में दर्जनों वीडियो मिले हैं जिनके जरिये आरोपित लाखों रुपये भी वसूल चुके हैं। पुलिस को गुजरात के एक युवक ने शिकायत भी दर्ज करवाई है। आरोपित उससे 35 हजार रुपये ले चुके थे। कई लोग बदनामी के डर से आगे आने से घबरा रहे हैं

युवतियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई – आरोपितों ने बताया कि गैंग के सदस्यों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर युवतियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बना रखी है। आरोपित संभ्रांत परिवार के लोगों की प्रोफाइल देखकर उन्हें फ्रेंड बनाते और द्विअर्थी बातें कर जाल में फंसा लेते थे। खुद को निर्वस्त्र अवस्था में दिखाने का बोलकर मोबाइल नंबर साझा कर लेते। कुछ लोग ब्लैकमेलर की बातों में आकर वीडियो कॉल करते और खुद को निर्वस्त्र कर लेते थे। आरोपित मोबाइल में सेव लड़की का वीडियो दिखाकर युवकों की स्क्रीन रिकार्ड कर लेते थे। बाद में झूठे केस में फंसाने और अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करते थे।

पुलिस अफसर बनकर धमकाते हैं आरोपित – आरोपितों से डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय, एडीसीपी राजेश व्यास और टीआइ तहजीब काजी पूछताछ कर रहे हैं। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपितों के गैंग में फर्जी पुलिस अफसर भी है। रुपये देने से इन्कार करने पर फर्जी अफसर पीड़ित को कॉल कर कार्रवाई के लिए धमकाता था। पीड़ित बदनामी और पुलिस केस के भय से तत्काल रुपये जमा करवा देता था। आरोपितों ने यह भी बताया कि शिवपुरी जिले में ऐसे कई युवा हैं जो पूरे देश में इसी तरह से ठगी कर रहे हैं। पुलिस आरोपितों के मोबाइल और बैंक खातों की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img