Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

कोरोना का टीका उपलब्ध नहीं है, इंदौर में आज नहीं होगा किशोरों का टीकाकरण

एक तरफ शासन दावा कर रहा है कि शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए जमकर प्रयास किए जा रहे हैं, दूसरी तरफ किशोरों के टीकाकरण के लिए टीके ही उपलब्ध नहीं हैं। बुधवार को स्कूलों में टीकाकरण बंद रहेगा क्योंकि टीके ही नहीं हैं।

जिले में एक लाख से ज्यादा किशोर हैं जिन्हें कोरोना का दूसरा टीका लगाया जाना है लेकिन किशोरों का टीकाकरण अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। 31 जनवरी से 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों को दूसरा टीका लगना शुरू हुआ है लेकिन न इसका कोई प्रचार-प्रसार किया गया न ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेजे गए। यही वजह है कि दो दिन में दस हजार किशोर भी दूसरा टीका लगवाने टीकाकरण केंद्रों पर नहीं पहुंचे जबकि पात्रता एक लाख से ज्यादा ने हासिल कर ली है।

तीन जनवरी से पूरे देश में 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ था। किशोरों को कोवैक्सीन लगाई जा रही है। किशोरों को पहले टीके के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाना है। यानी जिन किशोरों ने तीन जनवरी को पहला टीका लगवा लिया था, उन्हें 31 जनवरी को दूसरा टीका लगाने की पात्रता आ गई। तीन जनवरी को टीकाकरण के पहले दिन जिले में 53 हजार किशोरों ने पहला टीका लगवाया लिया था। इन किशोरों को 31 जनवरी को दूसरा टीका लगाने के लिए केंद्रों पर पहुंचना था लेकिन दो दिनों में इनमें से सिर्फ 9400 किशोर ही दूसरा टीका लगवाने पहुंचे।

इधर सीएमएचओ डा.बीएस सैत्या ने एक मैसेज कर सूचना दी है कि बुधवार को टीका उपलब्ध नहीं होने की वजह से जिले की स्कूलों में किशोरों का टीकाकरण नहीं होगा।

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img