Wednesday, April 1, 2026
34.1 C
Bhopal

तामिलनाडू में रेस्क्यू किए गए 11 नाबालिगों को छत्‍तीसगढ़ के कांकेर लेकर पहुंची टीम

अधिक मजदूरी देने का लालच देकर दलाल के जरिए दूसरे राज्‍य पहुंचे 11 नाबालिगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया है। बोरगाड़ी, कपड़ा फैक्‍टरी और ईंट भट्ठे में कार्य करने के लिए कांकेर जिले से तामिलनाडु ले जाए गए नाबालिगों को तामिलनाडु में रेस्क्यू किया गया। तामिलनाडु पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम रेस्क्यू किये गए नाबालिग बच्चों को लेकर बुधवार को कांकेर पहुंची। जहां उन्हें सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत किया गया। सीडब्ल्यूसी ने बच्चों को उनके स्‍वजनों तक पहुंचाने का आदेश दिया है।

कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र से आठ नाबालिग लड़कियों को ईंट भट्टे में काम कराने ओर प्रतिदिन साढ़े तीन सौ रुपये मजदूरी देने का लालच देकर दलाल अपने साथ तामिलनाडू लगा गया। जहां 20 नवंबर को हिंरोद जिले के रेल्वे स्टेशन पर सीसीआरएस की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से सभी आठ नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर लिया।

इन बच्चों को स्थानीय बालक कल्याण समिति में प्रस्तुत करने के लिए सेलम के बालगृह में रखा गया था। जिसके बाद टीम ने केटी बोरवेल की बोरगाड़ी में काम करने वाले दो नाबालिग किशाेरों को और पोल्ट्री फार्म में अंडे एकत्रित करने का कार्य करने वाली एक नाबालिग किशोरी को रेस्क्यू किया था। सभी ग्याहर नाबालिग बच्चों को टीम बुधवार को कांकेर लेकर पहुंची, जिसमें 9 बच्चे कांकेर, एक काेंडागांव और एक नारायणपुर जिले के रहने वाले हैं। सभी बच्चों को बालक कल्याण समिति कांकेर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने बच्चों को उनके परिजनों को सौंपने का आदेश दिया है। जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। सभी बच्चों को बालगृह में रखा गया है।

Hot this week

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

1.5 लाख की रिश्वत लेते CGST के असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

​रतलाम। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भोपाल टीम ने...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

Topics

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img