Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

डेढ़ साल से सीईओ का पद नहीं भर सके मंत्री

पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने विभाग में अधिकारियों की कमी और स्थानांतरण पर प्रतिबंध के कारण रिक्त जनपदों में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) की नियुक्ति में असमर्थता जताई है। ऐसे में जहां-जहां सीईओ के पद खाली हैं, वहां कब तक नियुक्ति होगी, इसकी समय सीमा बता पाने से भी मंत्री ने इनकार किया है।

मंत्री पटेल ने यह जानकारी विधानसभा में विधायक विवेक विक्की पटेल के सवाल के लिखित जवाब में दी। उन्होंने कहा कि विभाग में अधिकारियों की कमी और स्थानांतरण पर प्रतिबंध के कारण जनपद पंचायत खैरलांजी, जिला बालाघाट में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा, “इसकी कोई निश्चित समय-सीमा बताना संभव नहीं है।” मंत्री ने यह भी बताया कि जिन जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नहीं हैं, वहां विकासखंड अधिकारी (BDO) पदस्थ किए गए हैं। ये अधिकारी विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग का कार्य कर रहे हैं।

विधायक विवेक विक्की पटेल ने उठाया था मुद्दा

विधानसभा सत्र के दौरान विधायक विवेक विक्की पटेल ने सवाल किया था कि जनपद पंचायत खैरलांजी, जिला बालाघाट में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद डेढ़ साल से अधिक समय से रिक्त पड़ा है।

विधायक ने कई बार मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर सीईओ की नियुक्ति की मांग की, लेकिन अब तक इस पद को भरा नहीं गया। उन्होंने पूछा कि इसमें देरी का कारण क्या है, और सीईओ की नियुक्ति कब तक होगी?

इसी तरह का सवाल सत्ता पक्ष के विधायक हरिशंकर खटीक ने भी किया था। इस पर मंत्री पटेल ने जवाब दिया कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) को पत्र भेजकर अधिकारियों की मांग की गई है और रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए कहा गया है।

इन जनपदों में विकासखंड अधिकारी पदस्थ

विधायक ने यह भी पूछा कि किन जनपदों में विकासखंड अधिकारी नियुक्त किए गए हैं? इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि इन जनपदों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) और विकासखंड अधिकारी (BDO) पदस्थ हैं।

बड़वानी (बड़वानी जिला)

सीईओ: मोतीलाल काग

विकासखंड अधिकारी: नानसिंह चौहान

खातेगांव (देवास जिला)

सीईओ: केदार प्रसाद राजौरिया

विकासखंड अधिकारी: अंकिता अलावा

सीतामऊ (मंदसौर जिला)

सीईओ: प्रभांशु कुमार सिंह

विकासखंड अधिकारी: रीना कुमारिया

आष्टा (सीहोर जिला)

सीईओ: अमित कुमार व्यास

विकासखंड अधिकारी: पूजा सोलंकी

ग्यारसपुर (विदिशा जिला)

सीईओ: जितेंद्र कुमार जैन

विकासखंड अधिकारी: भगवान सिंह

रीवा (रीवा जिला)

सीईओ: हलधर प्रसाद मिश्रा

विकासखंड अधिकारी: सुरभि श्रीवास्तव

दमोह (दमोह जिला)

सीईओ: पूनम दुबे

विकासखंड अधिकारी: राकेश अग्रवाल

भैंसदेही (बैतूल जिला)

सीईओ: देवेंद्र दीक्षित

विकासखंड अधिकारी: जितेंद्र सिंह ठाकुर

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img