Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

हॉस्पिटल में कितने बेड? इसी हिसाब से लगेगी फीस:भोपाल मेयर इन काउंसिल में प्रस्ताव पास

भोपाल के प्राइवेट हॉस्पिटल में कितने बेड हैं? अब उसी हिसाब से निगम सालाना फीस वसूलेगा। मंगलवार को हुई मेयर इन काउंसिल की मीटिंग में इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मुहर लगा दी गई। हालांकि, एक साल पहले भी यह प्रस्ताव आ चुका है, लेकिन अमल में नहीं लाया जा सका था। अब इसे 1 अप्रैल से लागू किया जा सकता है।

प्रस्ताव के मुताबिक, 1 से 301 या इससे अधिक बेड को लेकर वार्षिक शुल्क लेने का नियम है। 1 से 15 बेड वाले हॉस्पिटल से 10 हजार रुपए और 301 या इससे अधिक बेड वाले अस्पतालों से 5 लाख रुपए सलाना फीस ली जाएगी। पिछले साल बजट मीटिंग में ही निगम ने यह प्रस्ताव पास कर दिया था। लेकिन यह लागू नहीं हो सका। एमआईसी में फिर से प्रस्ताव रखकर 1 अप्रैल से लागू करने का निर्णय लिया गया है।

अब 3 अप्रैल को परिषद की मीटिंग

मंगलवार शाम आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस में एमआईसी की मीटिंग हुई। इसमें महापौर मालती राय, एमआईसी सदस्य रविंद्र यति, राजेश हिंगोरानी, मनोज राठौर समेत सभी सदस्य और अधिकारी मौजूद थे। परिषद की मीटिंग की तारीख 3 अप्रैल तय की गई है। हालांकि, फाइनल एजेंडा एक-दो दिन बाद ही जारी होगा।

जलकर बढ़ाने को लेकर फिलहाल चर्चा नहीं

एमआईसी में जलकर बढ़ाने को लेकर चर्चा नहीं हुई। ऐसे में अब यह संशय है कि जलकर बढ़ेगा या नहीं? सूत्रों के मुताबिक, कई जनप्रतिनिधि जलकर बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, लगातार आर्थिक बोझ का हवाला भी दिया जा रहा है। पानी के बल्क कनेक्शन की राशि पर जरूरी कमी हो सकती है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img