राजधानी भोपाल के करीब 45 इलाकों में बुधवार को 1 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। यहां बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें आनंद नगर, पटेल नगर, आकृति ईको सिटी, एयरो सिटी, 11 मिल, वल्लभ नगर, 80 फीट रोड, चांदबड़ जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोग जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, बिजली नहीं होने की वजह से उन्हें परेशान न होना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 5 से 6 बजे तक रजत विहार, लैंड मार्क, राधा-कृष्णा इन्क्लेव एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ईडन पार्क, गगन सोसाइटी, कोरल वुड कॉम्पलेक्स एवं आसपास।
- सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक तुलसी विहार, वल्लभ नगर, लव-कुश नगर, रीगल नेस्ट, रीगल टॉउन, वैष्णवधाम, कौशल्या स्टेट एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक सहारा कॉलोनी, आकृति इको सिटी कॉलोनी, 11 मिल टावर, श्री राधाकृष्ण रेजीडेंसी, टोल प्लाजा, वीआई टावर, नंदी चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आनंद नगर, राजीव गांधी कॉलोनी, न्यू मंडी क्षेत्र, पुलिस चौकी, पटेल नगर, शिवनगर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिसनखेड़ी, आकाश गार्डन, माधव आश्रम, मंडी बैरागढ़ एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एयरो सिटी, डी सेक्टर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक वर्धमान ग्रीन एवं आसपास।
- दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक महामाई का बाग, चांदबड़ एवं आसपास।
- शाम 4 से 5 बजे तक पुष्पा नगर, 80 फीट रोड, कम्मू का बाग एवं आसपास के इलाके।




