Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

प्राॅपर्टी विवाद में महिला की हत्या

ग्वालियर में प्रॉपर्टी विवाद में घर में घुसकर एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या करने वाले ससुर और देवर बताई जा रहे हैं। महिला की हत्या करने के बाद ससुर और देवर घर में लगे CCTV और DVR तोड़कर फरार हो गए हैं।

घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में बुधवार रात करीब 10:30 की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे थे, जहां जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। वहीं, आरोपी देवर और ससुर की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।

पहले से चल रहा था विवाद

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित रविदास नगर में 40 वर्षीय महिला भारती जाटव का मकान को लेकर अपने देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार रात करीब 10:30 बजे राहुल और अतर सिंह भारती के घर पहुंचे थे और मकान को लेकर झगड़ा हो गया था। जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो देवर राहुल और ससुर अतर सिंह ने मिलकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

घर के बाहर टूटे पड़े CCTV और DVR

कई बार हो चुका था मकान को लेकर झगड़ा

बताया जा रहा है कि महिला भारती जाटव का पति संजय स्मैक तस्करी के मामले में कई महीनों से इंदौर की जेल में सजा काट रहा है। पड़ोसियों ने बताया है कि मकान को लेकर कई बार महिला का अपने ससुर और देवर में विवाद हो चुका है।

आरोपी ससुर और देवर की तलाश में जुटी पुलिस

सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि भारती जाटव नाम की महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या उसके ससुर और देवर ने की है। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ वह मौके पहुंची है, जहां मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मकान का विवाद होना बताया जा रहा है।फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img