Tuesday, March 31, 2026
30.1 C
Bhopal

शिव नवरात्र महोत्सव : दूल्हा बनेंगे महाकाल, नौ दिन तक विभिन्न रूपों में होगा श्रृंगार

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में इस बार 21 फरवरी से शिव नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बीते वर्षों में कोविड गाइडलाइन के प्रतिबंधों के चलते उत्सव में श्रद्घालुओं की उपस्थिति कम या नहीं होने से उत्सव का उल्लास कम हो गया था। किंतु इस बार मंदिर में श्रद्घालुओं की उपस्थिति के साथ इसे पूरे उल्लास से मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। उत्सव के तहत भगवान महाकाल दूल्हा बनेंगे। नौ दिनों तक अवंतिकानाथ के विभिन्न रूपों में उनका श्रृंगार किया जाएगा।

विशिष्ट पूजन क्रम के चलते भोग आरती व संध्या पूजन का समय बदलेगा। महाशिवरात्रि पर एक मार्च को महानिशा काल में महाकाल की महापूजा होगी। दो मार्च को साल में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती दोपहर 12 बजे से होगी।

पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया कि शिव नवरात्र में सुबह आठ बजे नैवेद्य कक्ष में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन होगा। पश्चात कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्वर व रामेश्वर महादेव का अभिषेक-पूजन किया जाएगा। इसके बाद गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक-पूजन होगा तथा पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मण रुद्र पाठ करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे भोग आरती होगी।

दोपहर तीन बजे संध्या पूजन के बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। बता दें आम दिन भोग आरती प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे तथा शाम पांच बजे संध्या पूजा होती है।

पुजारी व भक्त रखेंगे नौ दिन उपवास

देवी भक्तों के लिए जिस प्रकार चैत्र व शारदीय नवरात्र विशेष होती है, उसी प्रकाश शिव भक्तों के लिए शिव नवरात्र विशेष है। इस दौरान शिव भक्त उपवास रखते हैं। महाकाल मंदिर के पुजारी भी 21 फरवरी से एक मार्च तक नौ दिन उपवास रखेंगे।

44 घंटे तक पट खुले रहेंगे

शिवनवरात्र के पहले दिन भगवान महाकाल को सोला (धोती), दुपट्टा व शीश पर चांदी का मुकुट धारण कराया जाएगा। निरंतर क्रम से भक्तों को भगवान के शेषनाग, मनमहेश, चंद्रमौलेश्वर, शिव तांडव, उमा महेश, होल्कर, घटाटोप तथा सप्त धान मुखारविंद में दर्शन होंगे। महाशिवरात्रि के लिए 29 फरवरी की रात तीन बजे मंदिर के पट खुलेंगे। दो मार्च की रात 11 बजे तक निरंतर 44 घंटे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img