Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

सैलून में शेविंग के दौरान कस्टमर की चेन चोरी

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में एक सैलून पार्लर में चोरी की घटना सामने आई है। यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने कस्टमर की सोने की चेन चुरा ली। शुक्रवार सुबह इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जबकि पुलिस ने गुरुवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक, वंश पुत्र विकास बजाज, निवासी शिवम मल्टी, सर्वानंद नगर, शेविंग कराने के लिए “वंश मिलन सैलून” गया था। शेविंग के बाद जब वह घर पहुंचा और नहाने लगा, तब उसे गले में चेन न होने का अहसास हुआ। चेन गायब होने पर वह दोबारा सैलून पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारी संतोष पुत्र कैलाश सैन, निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग से पूछताछ की, लेकिन उसने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया।

इसके बाद वंश ने भंवरकुआ थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सैलून पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें संतोष शेविंग के दौरान वंश की चेन चोरी कर अपनी पैंट की जेब में रखते हुए नजर आया। सबूत मिलने के बाद पुलिस ने संतोष के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

Topics

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img