Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

भोपाल के बीए स्टूडेंट ने किया इंदौर में सुसाइड

इंदौर में करियर बनाने आए एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह भेापाल में बीए की पढ़ाई कर रहा था। यहां पर दोस्तों के साथ किराए पर रूम लेकर रहता था। उसने कुछ दिन पहले जॉब पंसद नहीं आने पर छोड़ दी थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में था।

पुलिस के मुताबिक रोहन (20) पुत्र रामेश्वर राय, निवासी सिरपुर ने 25 मार्च को अपने कमरे में जहर खा लिया था। उसे दोस्त सुनील ने एमवाय में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई।

रोहन मूल रूप से बुधनी का रहने वाला था। भोपाल में वह बीए कर रहा था। वह अपने करियर को लेकर काफी चिंतित था। इसलिए कुछ माह पहले इंदौर आ गया। यहां काफी दिन तक जॉब तलाशने के बाद ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम करने लगा। इसी के साथ दूसरी जॉब भी ढूंढने लगा। काफी परेशान होने के बाद उसने फूड डिलीवरी की जॉब छोड़ दी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था।

25 मार्च को रोहन रूम पर अकेला था। उसके दोनों पार्टनर अपने गांव गए हुए थे। इस दौरान उसने यह कदम उठा लिया। रोहन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। चंदन नगर पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img