Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसी किशोरी

अशोकनगर स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक किशोरी का पैर फिसलने से वो ट्रेन और प्लेटफार्म के नीचे फंस गई। सामने खड़े जीआरपी जवान ने पकड़कर उसे सूझबूझ से बाहर निकाला। किशोरी की जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

मामला शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे का है। यात्रियों और परिजनों ने आरक्षक के साहसिक कार्य की सराहना की।

घटना की तीन तस्वीरें देखिए

बीना-कोटा मेमो ट्रेन से बीना की 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां और दो भाईयों के साथ बारां जा रही थी। वह खाना लेने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उतरी थी। ट्रेन चलने के बाद जब वह चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसने लगी।

मौके पर तैनात जीआरपी आरक्षक गोविंद सिंह चौहान ने तुरंत उसे पकड़ा और खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर निकाला। हादसे के बाद घबराई हुई किशोरी और उसके परिजनों को जीआरपी ने समझाया। इस घटना के कारण ट्रेन करीब 10 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही।

जीआरपी थाना प्रभारी लखन रघुवंशी ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें। चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img